फौजी का शव पहुंचते मचा कोहराम,जयकारों से गूंज उठा क्षेत्र 

फौजी का शव पहुंचते मचा कोहराम,जयकारों से गूंज उठा क्षेत्र 

रानू पाण्डेय
खानपुर।सेना में तैनात हवलदार चंद्रेश यादव (40 वर्ष) की हृदय गति रुकने से मौत हो गई।जिसके बाद शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।मंगलवार को गार्ड आफ आनर के बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।सैदपुर विकास खंड के सौना अड़ारे निवासी चंद्रेश यादव सेना के सीएमपी सेंटर मिलिट्री पुलिस में बतौर हवलदार पद पर तैनात थे।गत सोमवार को अपने तैनाती स्थल पर ही फौजियों को ट्रेनिंग दे रहे थे उसी दौरान दौड़ के बाद उनको दिल का दौरा पड़ा। आनन-फानन उन्हें आर्मी कैंप स्थित चिकित्सालय पहुंचाया गया।यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।फौजी का शव मंगलवार को करीब ग्यारह बजे एंबुलेंस वाहन से सैकड़ों युवा काफिलों के साथ हाथों में तिरंगा लिए जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया।शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी कुसुम देवी एवं बेटा पियूष, प्रिंस व बेटी का रो-रो कर हाल-बेहाल हो गया। पिता का नाम बेचन यादव है।शहीद चंद्रेश यादव चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। तीन बहन है। शव यात्रा में पूर्व सांसद राधेमोहन खानपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय सिंह,भोजपुरी गायक संतोष यादव मधुर,छांगुर, सुनील यादव, कमलेश यादव,नितेश सिंह,अदालत यादव,रामनवल, महेंद्र यादव, दशरथ यादव, मनोज सिंह आदि हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे।